उपन्यास के नाम से लगता है खूब मारधाड़ होगी ढ़ेर सारा खून खराबा होगा, मुझे तो ऐसा ही लगा था 😁😁। लेकिन यकीन मानिए यह कहानी बहुत ही ज्यादा दूर है इन सब चीजों से। जब भी इस कहानी को पढ़ रहा था मानो पूरी कहानी आंखों के सामने चल रही हो। बहुत ही अच्छी तरह से लिखी गयी है यह पुस्तक , लेखक ने अपना दिल निकाल के रख दिया है ।बहुत ही शानदार , सर्वोतम इस कहानी के लिए ये सारे शब्द भी कम है । मेरे द्वारा पढ़ी गई सर्वश्रेठ पुस्तको में से एक । एक निश्छल प्रेमकथा बिना वासना के भी प्रेम संभव है , यही यह कहानी प्रतुत करती है।