प्रस्तुत कहानी संग्रह की विविध कहानियों की वस्तु चेतना ऐतिहासिक होने के कारण समसामयिक सामाजिक एवं राष्ट्रीय यथार्थ की विकृति को सुधारने की दिशा में कोई प्रभावी उपाय प्रतिपादित नही करतीं| वर्तमान मानव जीवन को सार्थक बनाने के लिये आवश्यक कदम भी प्रस्तुत नही करती| अरबी, फारसी एवं उर्दू मिश्रित भाषा प्रयोग के कारण विवेच्य कथा संग्रह की विविध कहानियों की शैली सहृदय पाठकों के लिये रोचक प्रतीत नहीं होती| यह तो एक सर्वस्वीकृत तथ्य है कि किसी भी मनुष्य को अपने भूतकाल के महान विषयों अथवा विकृत यथार्थ से संबंधित तथ्यों का अध्ययन करने के स्थान पर अपने वर्तमान को व्यवस्थित रखते हुए अपने परिसर के सभी लोगों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में आवश्यक प्रेरणा देने की सामग्री अथवा प्रोत्साहित करने के उपाय जिन कथाकृतियों में पतिपादित किए जाते हैं वे साहित्य जगत में चिरंतन हो पाएँगी|
- डॉ. एस कृष्णबाबु