Dainik Jagran

@dainikjagran31.4M total followers
Dainik Jagran is an Indian Hindi-language daily newspaper. In terms of circulation, it was ranked 5th in the world in 2016 and 1st in India in 2022. In 2019 Quarter 4, according to Indian Readership Survey, Dainik Jagran reported a total readership of 68.6 million and was the top publication. It is owned by Jagran Prakashan Limited, a publishing house listed on the Bombay Stock Exchange and the National Stock Exchange of India. Dainik Jagran has been accused of spreading fake news and propaganda on many occasions.

Latest posts

गोरखपुर। हादसे में बड़े बेटे आर्यवर्धन को खोने वाली मां अर्चना सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बेटे को याद कर दहाड़े मारकर रोते-रोते बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। घर की अन्य महिलाएं उन्हें संभालने में जुटी हैं। छोटे भाई-बहन बार-बार घरवालों से पूछ रहे हैं कि भइया कहां गए? मासूमों के इन सवालों को सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। आसपास के लोग पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधा रहे हैं। शाम को मुख्यमंत्री के जाने के बाद अर्चना की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। उन्हें इस हालत में देखकर उनकी देवरानी भी बेसुध हो गईं। चाचा की आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। वहीं, पिता बेटे की याद में गमगीन हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के रोड शो के बाद बैकहो लोडर का शिकार बने आर्यवर्धन सिंह (14 वर्ष) के घर पहुंचे। आर्यवर्धन के पिता भाजपा के संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक हैं। पीड़ित परिवार से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि चौरीचौरा की ऐतिहासिक क्रांतिकारी के परिवार के सपूत को सपा के गुंड़ों ने मार डाला। मुख्यमंत्री यो

Facebook38 min

भारत ने फलस्तीन के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में पेश कई प्रस्तावों के पक्ष में मतदान किया है। इनमें फलस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार, फलस्तीनी शरणार्थियों की सहायता और कब्जे वाले फलस्तीनी क्षेत्रों में इजरायली बस्तियों से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं।193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को इन प्रस्तावों पर मतदान हुआ। भारत ने फलस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया। यह प्रस्ताव 162 मतों के पक्ष और आठ मतों के विरोध से पारित हुआ। इसमें स्वतंत्र फलस्तीनी राष्ट्र की स्थापना के अधिकार की पुष्टि की गई। भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के संचालन को जारी रखने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में भी मतदान किया। यह प्रस्ताव 143 मतों से पारित हुआ, जबकि अमेरिका और इजरायल समेत नौ देशों ने विरोध किया। इसके अलावा भारत ने फलस्तीनी शरणार्थियों की संपत्तियों और उनसे होने वाली आय पर उनके अधिकारों की पुष्टि करने वाले प्रस्ताव का समर्थन किया। इसे 155 देशों का समर्थन मिला। भारत ने कब्जे वाले फलस

Facebook48 min

साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने बांग्लादेश के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 130 सालों के इतिहास को ध्वस्त कर दिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 रन बना लिए थे, जिससे साउथ अफ्रीका भी एक बार मुश्किल में फंसती दिखाई दे रही थी। मुकाबले के नतीजे के लिए बांग्लादेशी टीम को दूसरी पारी में जल्दी समेटना था। दूसरी इनिंग में हार्मर ने कमाल किया और छह बांग्लादेशी बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने 51 रन खर्च करते हुए छह विकेट अपने नाम किए, जो उनके टेस्ट करियर का चौथा 5 विकेट हॉल था। इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और 130 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। साइमन हार्मर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट लेने के दौरान उन्होंने दूसरी पारी में 50 विकेट पूरे कर लिए। उनके अब कुल 53 विकेट हो गए हैं। इस दौरान उनका 14.09 का औसत रहा है। हार्मर अब दूसरी पारी में सबसे कम औसत के साथ 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर बॉबी पील के नाम ये रिकॉर्

Facebook57 min