Creator Profile Avatar for Times Now Navbharat
Times Now Navbharat
Creator Profile Avatar for Times Now Navbharat

Times Now Navbharat

Times Now Navbharat is a Hindi-language television news channel based in Noida, India.
Wikipedia
Profile generated by Google

Latest posts

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए आज खास दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह न केवल मेरठ बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर के यातायात के लिए बड़ा कदम साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने की मेट्रो की सवारी

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने खुद शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की और छात्रों से बात की। उद्घाटन के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने आधुनिक परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया। मेरठ में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

#PMModi #NamoBharatMetro #Meerut #NavbharatCard 

[ PM Modi , Yogi Adityanath , Namo Bharat Metro ]
Instagram
Instagram
2h
सोशल मीडिया पर एक बेबी मंकी की इमोशनल स्टोरी इस वक्त जमकर वायरल हो रही है। जिसे सुनने के बाद लोग भावुक हुए जा रहे हैं। यह कहानी है जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले एक छोटे से बंदर की। जिसने सीधे लोगों के दिल को छू लिया। नन्हे बंदर का नाम पंच बताया जा रहा है। वह अभी 7 महीने का है। बताया जा रहा है कि पंच को उसकी मां ने बचपन में ही उसे छोड़ दिया था। जिसके बाद वह अकेला, तन्हा और दुखी हो गया। ऐसे में चिड़ियाघर वालों ने पंच को सुरक्षित और खुशनुमा माहौल देने के लिए उसे एक मुलायम खिलौना दे दिया। यानी पंच को उसकी माँ की जगह एक शानदार ऑरंगुटान का खिलौना मिला। जिसे लेकर वह कुछ दिनों बाद बहुत खुश नजर आने लगा। उसे उस खिलौने में ही उसकी मां नजर आने लगी। ऐसे में वह अपने खिलौने के साथ पूरा दिन चिपका रहता और उसके साथ खेला करता था। पंच के जीवन में खिलौना रूपी मां आने के बाद उसका जीवन बदलने लगा। अब वह खुश रहने लगा था। पहले वह दूसरे बंदरों से दूरी बनाकर रखता था लेकिन बाद में चिड़ियाघर वाले उसे दूसरे बंदरों से मिलवाने लगे। कुछ ही समय बाद पंच दूसरे बंदरों के साथ घुल-मिल गया। अब उसे एक बार
Instagram
Instagram
2h