इस सीरीज को देखने के बाद मेरा ऐसा मानना है कि इतनी अश्लीलता और नंगापन दिखाए बिना और खुलेआम भद्दी गालियां बोले बिना भी यह सीरीज बहुत अच्छी बन सकती थी । आप यह कह कर पल्ला नही झाड़ सकते है कि यह कहानी की मांग थी । नही जानती इस सीरीज के माध्यम से लेखक और फिल्म प्रोड्यूसर क्या बताना चाहते है , क्या दिखलाना चाहते है और क्या समझाना चाहते हैं । इतने अच्छे कलाकार है नवाजुद्दीन , क्योंकर उन्होने इस कदर bold Seans करने की स्वीकृति प्रदान की। बहुत दुखद और सोचनीय बिंदु है। लेखक यदि इसकी अगली सीरीज प्रदर्शित करने की सोच रहे है तो कृपया देश और समाज के हित के लिए भी अवश्य सोचे ।