उरी , मेरी २०१९ की पहली और सबसे शानदार फिल्म रही । सभी कलाकारों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा । फिल्म के सभी कलाकारों ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म पूरी तरह से जोश भरी एवं सैनिक के जज्बे को प्रदर्शित कर रही थी। मैंने इस फिल्म के कलाकारों में असली उरी( सर्जिकल स्ट्राइक) जवानों की छवि देखी।
मुझे फिल्म देखकर देश भक्ति का ऐसा भाव जागृत हुआ मानो कोई सीमा नहीं रही । उरी की घटना का इतना बेहतरीन सजीव चित्रण वाकाए तारीफ के हकदार है।
मैं गर्व अनुभव करता हूं। मैं सेना के जज्बे और हिम्मत। को सलाम करता हूं।