Kashmir Files
कल रात से और आज मेरे दिमाग में कश्मीर फाइल्स मूवी घुसी हुई है। शायद यह मेरे दिल दिमाग से जल्दी निकलेगी भी नहीं ।
कल शाम स्थानीय सिनेमा घर में KASHMIR FILES देखने गये।
मूवी में तत्कालीन कश्मीर में समुदाय विशेष द्वारा कश्मीरी हिंदुओं पर की गई अमानवीयता बर्बरता हिंसा इत्यादि के अत्यंत ही गंभीर चित्रण के लिये टीम के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं।
मीडिया राजनीति शिक्षण संस्थान इत्यादि इकतरफा कार्य करते कश्मीरी हिंदुओं को हर तरह से बहिष्कृत करते रहे और उनकी खोज खबर किसी ने नहीं ली।
पूरी फिल्म बहुत मार्मिक है और कुछ दृश्यों ने मुझे तो बिलकुल झन्नाट कर दिया जैसे
किशोरवय बेटी की request for pee
शारदा की हत्या के लिये उसे आरा मशीन से काटना
शिवा की गोली मार हत्या करना इत्यादि
यह मूवी हमें बहुत कुछ समझने और सोचने और भविष्य के लिए सचेत रहने को बाध्य करती है ।
यह मूवी एक बार सभी को अपना सैकुलर secular चश्मा उतार जरूर देखनी चाहिए।
मौका लगा तो मैं दुबारा देखुंगा।
My rating is 5 stars