अगर अपने इस से बेहतर कभी कुछ नहीं देखा तो आप इसे 5 स्टार दे सकते हैं , लेकिन.. अगर आपको पसंद हैं लॉजिकल स्क्रिप्ट, एक्टर परफॉरमेंस, तो शायद आप को कुछ निराशा हो, एवरेज डायरेक्शन है - शुरुआती मर्डर को छोड़के कोई भी मर्डर आपको डराता नहीं जो किसी भी असुर की स्पेशलिटी होती है ! कैसे कोई मर्डर करते समय खुद ही वीडियो शूट कर सकता है वो भी डिफरेंट एंगल्स, मूविंग एंड क्लोज़अप शॉट्स के साथ जबकि सीबीआई की थ्योरी में हत्यारा अकेला था! लाशो की ऑटोपसीज़ बिना मास्क लगाए करते है वो भो सीनियर ऑफिसर्स जो कही से भी प्रोफेशनल नहीं लगते! एक वर्ल्ड क्लास साइकोलोजिस्ट जो बेहद ही एडवांस टेक्नोलॉजी पे काम कर रही थी वो खुद जनरल पेशेंट्स का स्कैन करती थी
जो की छोटे वार्ड बॉय या नर्सेज करती हैं, और हत्यारे को ये भी पता होता हैं की अगर पेशेंट लेट आएगा तो साइकोलोजिस्ट का मूड करेगा और वो खुद मशीन में लेट जाएँगी, वाह क्या बात है ! एक एक्स्ट्रा आर्डिनरी माइंड को दुसरो से पाप कराने के लिए उन्ही को प्लान बनाने के लिए कहना जरुरी नहीं था वो उन्हें खुद प्लान बनाके उसका हिस्सा बना सकता था तो उसके दिमाग का कमाल हम ज्यादा नहीं देख पाते !
ऐसे बहुत सारे पॉइंट्स हैं जो किसी फिल्म में टाइम लिमिट की वजह से एक्सप्लेन नहीं किये जाते लेकिन एक सीरीज में जरूर होने चाहिए! अंत में मुझे सबसे ज्यादा निराशा होती है ये जानके की पूरी सीरीज का सबसे ख़राब एक्टर ही वो असुर होता है जिसके ऊपर पूरी वेब सीरीज है! आप टाइम पास के लिए देख सकते है लेकिन बेस्ट जिसे कह सके उसमे शायद कुछ टाइम लगेगा हमारे स्क्रिप्ट राइटर्स एंड डायरेक्टर्स को आपके लिए बनाने में !