छिड़ गई संविधान बचाने की निर्णायक लड़ाई; Rahul Gandhi की अगुवाई में सड़कों पर INDIA गठबंधन का मोर्चा
वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने 7 अक्टूबर 2026 को जंतर मंतर के पास केंद्रीय दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन किया। टीएमसी, आरजेडी और तमाम पार्टियों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सड़कों पर उतरे। विपक्ष के नेता जंतर मंतर जाना चाहते थे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने सड़क पर मोर्चा लगाया और वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के संसद से जंतर मंतर मार्च के बाद यह दूसरा मौका था, जब विपक्ष ने सड़कों पर प्रदर्शन किया; इस वीडियो में देखिए विपक्ष के लगातार दूसरे दिन के प्रदर्शन का आंखों देखा हाल -
#rahulgandhi #jantarmantar #priyankagandhi

X (Twitter) · 4 hr