Dainik Jagran

@dainikjagran31.4M total followers
Dainik Jagran is an Indian Hindi-language daily newspaper. In terms of circulation, it was ranked 5th in the world in 2016 and 1st in India in 2022. In 2019 Quarter 4, according to Indian Readership Survey, Dainik Jagran reported a total readership of 68.6 million and was the top publication. It is owned by Jagran Prakashan Limited, a publishing house listed on the Bombay Stock Exchange and the National Stock Exchange of India. Dainik Jagran has been accused of spreading fake news and propaganda on many occasions.

Latest posts

अर्णब तूफान के पस्त पड़ते ही बंगाल की खाड़ी में दूसरा मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गया है। अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र शनिवार तक अधिक तीव्र होकर आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, यह अर्णब जैसा उग्र नहीं होगा, लेकिन एक के बाद एक मौसमी सिस्टम का सक्रिय होना बंगाल की खाड़ी के खतरनाक होते जाने की ओर संकेत करता है। जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का तापमान बढ़ने और ऊपरी परत के गर्म होने से तूफानों को अधिक ऊर्जा मिलने लगी है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि हाल के वर्षों में चक्रवातों की तीव्रता बढ़ने लगी है, जिसके चलते ओडिशा, बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। ब्रिटेन की पत्रिका साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार बंगाल की खाड़ी विश्व के सबसे सक्रिय चक्रवाती क्षेत्रों में तब्दील होती जा रही है। वर्ष 1982 से 2022 के बीच हिंद महासागर में बने चक्रवातों में लगभग 75 प्रतिशत बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए हैं। स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवातों का सबसे संवेदनशील समय मानसून

Facebook
Facebook
1 hr

राज्य के सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यवहार और गरिमामयी वातावरण बनाए रखना अनिवार्य होगा। शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों को शिक्षण और कार्यालय अवधि में औपचारिक परिधान पहनकर ही विद्यालय आना होगा। विद्यालय में उन्हें जींस -टी शर्ट में आने पर रोक लगा दी गई है। अपर मुख्य सचिव सीके अनिल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर इसका सख्ती से पालन कराने को कहा है। शुक्रवार को सभी डीईओ को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई विद्यालयों में इनका पालन नहीं हो रहा है। कुछ शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी जींस और टी-शर्ट जैसे अनौपचारिक कपड़े पहनकर विद्यालय आ रहे हैं। वहीं, विद्यालय परिसर में डीजे, डिस्को और अन्य अमर्यादित गतिविधियां आयोजित किए जाने की सूचनाएं भी मिल रही हैं। अब इस तरह की व्‍यवस्‍था स्‍वीकार नहीं की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह का व्यवहार विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करता है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा कैलेंडर में निर्धारित विशेष अवसरों पर ही नृत्य और संगीत

Facebook
Facebook
1 hr
Google apps
Main menu