सारे जरूरी काम आठ बजे से पहले निपटा कर हम बैठ जाते हैं आपका शो देखने. इस बार आपने हमें हंसाया भी, मनोरंजन भी किया तो रुलाया भी बहुत. हम लोग कपिल शर्मा शो या अन्य कोई शो उतने मन से नहीं देखते जितने मन से आपका शो देखते हैं. हिमेश भैय्या, जावेद भाई, अलका जी एवं सलमान, नितिन, सचिन, ज्योतिका मानवीय संवेदनाओं से लबालब भरे हैं. आप सबको करोड़ों सैल्यूट.संगीतकारों ने दिल की गहराइयों से संगीत दिया. सुपर सिक्स पार्टीसिपेन्ट्स सब बहुत सुरीले हैं, कोई कहीं से कमजोर नहीं.उनमें से किसी एक को सुपर स्टार सिंगर चुनना शेष पांच के साथ निश्चितरूप से नाइन्साफी होगी. मन मोह लिया आपके शो ने. हम कभी नहीं भुला पायेंगे आप सबको.