बहुत अच्छे विषय को शुरुआत में बहुत अच्छे से प्रस्तुत किया । परन्तु बाद अपने सीरियल की सस्ती लोकप्रियता के खातिर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है । पहले तो इच्छा रहती थी कि कोई भी एपिसोड देखने से छूट ना जावे, परन्तु अब तो धीरे धीरे वह समाप्त होती जा रही है । निर्माता व निदेशक शुद्ध रूप से केवल उनके व्यावसायिक हित मे काम करते नजर आ रहे है ।