इस मूवी ने आश्चर्यचकित कर दिया, मै तो बायोपिक सोच कर देखने गया था, लेकिन कोई मूवी बिना मार धाड़, बिना हिंसा, बिना मसाला, बिना खूबसूरत हीरोइन और एक भी गाना नहीं कैसे दर्शकों को सीट से बाँध के रक्ख सकती है, एक true स्टोरी वैगेर फेर बदल के कोई बड़ा स्टार नहीं। शोले मूवी शुरू में फ्लॉप हुई लेकिन बाद में माउथ तो माउथ पब्लिसिटी से सुपर डुपर हो गई उसी तरह यह मूवी भी कमाल कर सकती है, मेरा ऐसा मानना है। अनंत जोशी की एक्टिंग से लगा कि अमिताभ के बाद फिर से एक एंग्रीमेन बॉलीवुड को मिल गया, उनको बधाई। 2.5 घंटा कब निकल गया अता ही नहीं चला, अजेय पार्ट 2 बननी चाहिए, मुझे बेसब्री से इंतजार रहेगा।