सिर्फ़ एक शब्द - बकवास।
मैं दावे के साथ कह सकता हूँ की ये सारे रिव्यू जो 5 स्टार दे रहे है या तो पेड है या सलमान ख़ान के ब्लाइंड फैन है।
मैंने कल ये मूवी देखी 1:55 PM का शो था IP Sigra Varanasi में।
शुरू में थोड़ी इंटरेस्टिंग लगी पर जल्द ही समझ आ गया की कुछ नया नहीं है बल्कि बुरा ही है।
जहाँ और सिनेमा हमेशा कुछ ना कुछ नया और इंट्रेस्टिंग सिनेमा बना रहे है, सलमान भाई वहीं पर अटके है।
मैं जानता हूँ की भाई एक मेसेज देना चाहते है अपनी हर एक फ़िल्म से, पर भाई अगर सिर्फ़ मेसेज ही देना है तो उसके लिए फ़िल्म ना बनाओ, एक डॉक्यूमेंट्री या नार्मल वीडियो बना दो।
सच में मेरी कोई दुश्मनी नहीं है सलमान भाई से पर ये फ़िल्म सच में बहुत ख़राब है।