खूबियाँ:
एक बेहतरीन कहानी के साथ एक बेहतर फ़िल्म
सभी कलाकारों का शानदार अभिनय, विशेषकर एक टीन ऐज गर्ल के माता पिता। पिता के रोल में राजन मोदी अपनी छाप छोड़ते हैं, उनको अगर और मौका मिले तो वो बेहतरीन फिल्में दे सकते हैं।
खामियाँ:
इतनी बेहतर कहानी जो एक महत्वपूर्ण संदेश देती है उसकी पटकथा थोड़ी से धीमी लगी।
जबरदस्ती डाली हुई गालियां, फ़िल्म का मज़ा कहीं न कहीं खराब करती हैं।