मैने कल ही ये मूवी देखी थी, मूवी तो ठीक बनाई है पर इस मूवी में जो भगवान श्री राम के लिए गलत बताया गया है वो सब एकदम गलत है, इस तरह तो इस मूवी मेकर्स ही नहीं बल्कि और भी डायरेक्टर, फिल्म मेकर, झूठ बोलेंगे और लोगों को गलत की ओर प्रोत्साहित करेंगे।
हमारे यहां बच्चे अपने रोल मॉडल की तरह बनना चाहते है सोचिए अगर रोल मॉडल ही गलत करेगा तो वो लोग उनसे गलत ही सीखेंगे फिर चाहे उन्हें कोई कितना भी समझाए।
कम से कम संस्कृति और भगवान के खिलाफ तो झूठ मत दिखाइए। भगवान श्री राम ने कभी मांस ग्रहण नहीं किया अच्छे से रामायण का अध्ययन कीजिए।