सनी के लिए देखें।
इस फिल्म की कहानी काफी दुरुस्त है, दिखाया भी सब अच्छा और लॉजिकल दिखाया गया है। बस फाइट सीन्स में लॉजिक मिसिंग है, सनी कोई भगवान नहीं है कि जो पूरी दुनिया अकेला पीट देगा। माना कि शाहरुख जैसे चॉकलेटी हीरोज अगर 100 को मारते दिखाई जा सकते हैं तो सनी तो एक लाख को मारता दिखाया जा सकता है। फिर भी एक्शन सीन्स बस 20 से 30 परसेंट कम ओवर द टॉप होने चाहिए थे। ये कुछ ज्यादा हो गया।
बाकी जैसा कि मैने लिखा कि स्टोरी में लॉजिक है, सनी ऐसा कैसे मार सकता है, इसका लॉजिक दिखाया गया है। हुड्डा की भी फ्लैशबैक स्टोरी जबरदस्त है।
डायलॉग्स लाउड हैं, जैसे सारी बोल, में इडली खा रहा था, में जाट हूं। पर कुछ डायलॉग्स थोड़े से फिसल से गए हैं इंपैक्ट छोड़ने में।
अंत में, सनी देओल ही प्रभास, अल्लू और रॉकी भाई का जवाब है, उसके अलावा बॉलीवुड में किसी की इतनी खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है।।
वन टाइम वॉच है मूवी, ओटीटी में मजा एक परसेंट भी नहीं आना, जितना थिएटर में आया।