फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है. इसकी कहानी कोई बहुत अलग या नहीं है किसी भी आम स्पाई फिल्म की तरह इसमें भी एक एजेंट पठान है. जिसको देश की सुरक्षा से जुड़ा एक खास मिशन सौंपा जाता है. अब पठान को मिशन सौंपा गया है तो जाहिर वो इसे पूरा भी कर ही लेगा. लेकिन कहानी इस बारे में नहीं है कि वो इसे पूरा कर पाता है या नहीं, कहानी आपको ये बताती है कि वो कैसे इसे पूरा करता है.
इसे पूरा करने के लिए पठान को कई बार अपनी जान दांव पर लगानी पड़ती है, दुश्मनों की धुआंदार पिटाई करनी पड़ती है... और भी बहुत कुछ. फिल्म में दीपिका पादुकोण इस मिशन को पूरा करने में शाहरुख की मदद करते हैं और उनके सामने खड़े हैं जॉन अब्राहम. जॉन एक ऐसे दुश्मन हैं जिन्हें हरा पाना इतना आसान नहीं है, लेकिन देश की खातिर दीपिका-शाहरुख उनसे लोहा लेते दिखते हैं. वैसे तो ये फिल्म पठान-पठान और पठान के बारे में ही है. लेकिन अकेले जॉन अब्राहम, दीपिका और शाहरुख पर भारी पड़ते दिखते हैं.