सीरियल इमली अब दिनों दिन नीरस एवम् दिशाहीन बनता जा रहा है।
जैसा कि इमली सीरियल टाइटल है इसीलिए कहानी भी इमली के इर्द गिर्द ही घूमेगी।
चूंकि सीरियल टाइटल इमली है अतः इमली का किरदार महान/त्याग वाला होना चाहिए। जैसा कि "अनुपमा" सीरियल में दिखाया गया है।
इमली का रोल अब एक खुद गर्ज लड़की का बनता जा रहा है। क्योंकि वह आदित्य के साथ मिलकर सीधी सादी, सच्ची, निष्कपट मालिनी को धोखा दे रही है। वह मालिनी के लिए अच्छा कहती जरूर है लेकिन करती वही है जो आदित्य और उसका मन करता है। ठीक वैसे ही जैसे कोई बारूद में आग लगा कर आंख बंद करके कहे कि हे सीता मैया बारूद को फटने से बचा लो।