क्या शानदार धारावाहिक बनाया है! ऐसी ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कहानियाँ बहुत कम लोग बना पाते हैं। आपकी वजह से भगवान बुद्ध के बारे में इतना कुछ जानने और समझने का अवसर मिला। यह धारावाहिक देखकर तो सच में भगवान बुद्ध से प्रेम हो गया।
उन्होंने हमारे लिए जो सहा, जो त्याग किया, वह अतुलनीय है। यह शो देखकर एहसास हुआ कि हमारे इतिहास में कितनी अद्भुत बातें छिपी हुई हैं, जिन्हें सामने लाने और सत्य को दर्शाने का जो कार्य आपने किया, वह सराहनीय है।
कुछ महत्वपूर्ण दृश्य, जैसे शादी का प्रसंग और वृक्ष के नीचे ध्यान में बैठे भगवान बुद्ध – इतने खूबसूरती से फिल्माए गए हैं कि ऐसा लगा जैसे मैं उसी समय, उसी स्थान पर मौजूद हूँ। इन दृश्यों की सिनेमेटोग्राफी और भावनात्मक गहराई वाकई अद्भुत है।
सिद्धार्थ गौतम और अन्य सभी किरदारों को बेहद खूबसूरती से निभाया गया है। पूरी टीम ने इस सीरियल को जीवंत बना दिया। हम सभी आपके आभारी हैं कि आपने इतनी मूल्यवान गाथा को इतनी सजीवता से प्रस्तुत किया।