गोधरा कांड की सच्चाई को दर्शाती फिल्म "दा साबरमती रिपोर्ट" जरूर देखने वाली फिल्मों की सूची में जोड़ लेना चाहिए। राममंदिर संघर्ष के दौरान गुजरात के गोधरा में षडयंत्र पूर्वक साबरमती एक्सप्रेस में आग लगा कर कारसेवकों की हत्या की वास्तविक कहानी को बड़े ही सुलझे हुए तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म के डायलॉग्स फिल्म को ओर अधिक रोमांचक बना रहे। विक्रांत और राशि की केमेस्ट्री देखने लायक है। फिल्म में पत्रकारिता और राजनीति के बीच के संघर्ष को दर्शकों के सामने पूर्ण रूप से खोल कर रख दिया है। निश्चित तौर पर दा साबरमती रिपोर्ट जरूर देखने लायक फिल्म है, एवं बॉलीवुड में कश्मीर फाइल्स, केरला स्टोरी जैसी फिल्मों के माध्यम से वास्तविकता को सामने लाने के नए ट्रेंड को जारी रख रही है।
– मयंक शर्मा
#TheSabarmatiReport #MovieReview