आज " जय भीम " मूवी देखी । बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म है । फ़िल्म की पटकथा शानदार है । फ़िल्म की सबसे बड़ी बात क्या है ? फ़िल्म की सबसे बड़ी बात है कि फ़िल्म का नाम जय भीम है लेकिन एक बार भी जय भीम नही बोला गया । यही सबसे बड़ा संदेश है कि हमको जय भीम बोलने से ज्यादा भीम के दिखाए रास्ते पर चलते हुए काम करते रहना चाहिए । यही सच्चा जय भीम बोलना है । जय भीम जुबान पर नही आपके काम में दिखना चाहिए । बहुत से लोग जय भीम बोलते हैं लेकिन काम दलाली का करते हैं । कहते हैं जोर से बोलो जय भीम । आवाज नही आयी फिर से बोलो जय भीम । अरे भैया कोई माता का जागरण थोड़े ही हो रहा है जो बार बार जोर से बोलो । भैया काम करो कमजोर तबके के लिए । पंक्ति में सबसे आखिर में खड़े व्यक्ति के लिए काम करो । यही सबसे बड़ा जय भीम है । संगठित होने के लिए संघर्ष करो । संगठित होकर संघर्ष करो ।
जय भीम