मैं एक साधारण गृहणी हूँ।Ted Talks प्रोग्राम के पिछले season को देखा । अब भी शुरु से देख रही हूँ। पहला ऐसा टी.वी. प्रोग्राम है जिससे बहुत प्रेरणा मिलती है। अहसास होता है कि प्रत्येक को अपने हिसाब से कुछ ना कुछ जरुर करना चाहिये । अगर हम एक व्यक्ति को भी फायदा पहुंचा सकते हैं , तब भी समाज में बदलाव आ सकता है। खाना बर्बाद ना हो इसमें प्रत्येक घर अपनी भूमिका अच्छे से निभा सकता है। वैसे भी कहा जाता है की अन्न का दान सबसे बड़ा दान होता है।