Review bandish Bandits
संगीत,सुर,सिनेमा ये माध्यम(राह) हैं हमारे आत्मा से जुड़ने का।प्रकृति से आप जितना जुड़ते हैं।उतना ही आप खुश रहते हैं।Bandish Bandits कहानी है परिवार, संगीत,प्यार,दोस्ती,जूनून, रियाज़,दिल और आत्मा की।ये कहानी है कभी न रुकने की।
Bandish Bandits जो आपको गालियों वाली वेब सीरीज़ से दूर ले जाएगी।इस फ़िल्म में भी गालियां है।लेकिन वो सुरीली लगती है।क्योंकि वो थोपी गयी नही हैं।ये सीरीज एकदम शुद्ध संगीत की तरह है।जिसको देखने के बाद बस आपका दिल काम करता है।
तकनीक,एक्टिंग ,फलाना, ढिमकाना को मत देखिएगा।उसकी शुद्धता में खो जाइयेगा।ऐसे नसीर साहब आप क्या एक्टर हो।अद्भुत।सीरीज़ का डायरेक्शन और राइटिंग भी काफी उम्दा है।
सीरीज़ को 4.5 Star
Bandish Bandits'